झाड़-फूंक से इलाज का झांसा, फिर CMO की नौकरी का लालच

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

अभनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से इलाज और नौकरी लगाने का झांसा देकर दुष्कर्म और लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पीड़िता के मुताबिक, मामला वर्ष 2019 का है। आरोप है कि आरोपी झाड़-फूंक के जरिए महिला के सिर दर्द का इलाज करता था। इसी दौरान उसने महिला का विश्वास हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे CMO पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने महिला से अलग-अलग समय में कथित तौर पर 44 लाख 42 हजार रुपये लिए। पीड़िता का आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद आरोपी ने न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की।

महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद अभनपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के साथ ही महिला और आरोपी के बीच हुए पैसों के लेन-देन, नौकरी लगाने के कथित वादे और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment