मनरेगा कार्य के दौरान गिरा वज्रपात, 3 मजदूरों की मौत, 5 महिलाएं घायल

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

कांकेर।अंतागढ़ ब्लॉक के कलगांव में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, कलगांव में मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आकाशीय बिजली गिरने से काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अंतागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां 4 घायलों का उपचार जारी है। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment