डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन मंजूर: डोंगरगढ़, खैरागढ़ और कवर्धा को मिलेगा बड़ा फायदा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।डोंगरगढ़ से कटघोरा तक प्रस्तावित रेल लाइन को स्वीकृति मिलने से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में खुशी का माहौल है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में चर्चा हुई।

डोंगरगढ़ क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय के वर्षों के प्रयासों के बाद उनके संसदीय क्षेत्र से जुड़ी इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना को मंजूरी मिली है। रेल लाइन के स्वीकृत होने से डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के दुर्ग संभाग प्रभारी डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने इस स्वीकृति पर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद संतोष पांडेय सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह रेल परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी पैदा होंगे। डोंगरगढ़, खैरागढ़ और कवर्धा सहित छत्तीसगढ़ के लिए यह परियोजना आने वाले समय में लाइफलाइन साबित हो सकती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment