दुर्ग।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र के जुनवानी में पुलिस ने वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस की विशेष टीम ने ‘ली वेलनेस स्पा सेंटर’ में अचानक दबिश दी।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर तनय सोनी (23) और महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32) समेत कुल 9 लोगों को पकड़ा गया। मामले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से कथित तौर पर पहले पैसे लिए जाते थे। इसके बाद महिला दलाल के जरिए युवतियों से संपर्क कराया जाता था। पुलिस के अनुसार, पूरे नेटवर्क को चलाने में स्पा सेंटर के मैनेजर की अहम भूमिका थी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 स्मार्टफोन, 1900 रुपये नकद और कई अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रूपेन्द्र जंघेल, रितिक सोनी, दिनेन्द्र कुमार सोनी, हेमंत सिन्हा, अविनाश शर्मा, आनंद कुमार और अरुण पांडेय भी शामिल हैं। ये सभी दुर्ग और भिलाई के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।
फिलहाल पुलिस जब्त मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित अवैध गतिविधियां कब से चल रही थीं और इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।





