बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।
प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभिनेता कैंसर से जूझ रहे थे और बीमारी एक बार फिर लौट आई थी। पिछले करीब एक महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।
प्रदीप रावत ने ‘लगान’ और ‘गजनी’ जैसी कई चर्चित फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई। इसके अलावा उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के मशहूर टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
‘लगान’ में उनके साथ काम कर चुके अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने दोस्त और साथी कलाकार को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन की जानकारी साझा की।







