छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई टीम पर जल्द फैसला! दिल्ली में मंथन

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।दीपक बैज का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर पहले से ही चर्चाओं का दौर जारी है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी बदलाव की अटकलें राजनीतिक गलियारों में बनी हुई हैं।

इसी को लेकर मंगलवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन (कांग्रेस मुख्यालय) में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस संगठन की स्थिति, विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की नई कार्यकारिणी की सूची जल्द जारी हो सकती है। दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक के बाद नई टीम के ऐलान की संभावना और बढ़ गई है।

नई कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा सकती है, वहीं कुछ पुराने पदाधिकारियों की भूमिका में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment