मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा और खुशियों से भरा रहेगा। संतान की परीक्षा के नतीजे आपको खुशी दे सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आप अपनी बातों और काम से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। परिवार में आपसी प्यार और एकजुटता बनी रहेगी। आय बढ़ने से मन खुश रहेगा। हालांकि, परिवार के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है। दोस्त निवेश को लेकर आपको सलाह दे सकते हैं।
वृष राशि
आज आप तरक्की की ओर आगे बढ़ेंगे। परिवार के लिए लिए गए किसी फैसले को लेकर बाद में थोड़ा पछतावा हो सकता है। किसी से भी बिना सोचे-समझे कोई वादा करने से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। रहन-सहन बेहतर करने की कोशिश करेंगे। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा तो कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा, लेकिन बिजनेस में पार्टनर की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। निवेश करते समय सावधानी बरतें। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। राजनीति में आने की सोच रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कुछ लोग आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
कर्क राशि
आज नई प्रॉपर्टी खरीदना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कामकाज में मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी। बच्चों के साथ कहीं घूमने या पिकनिक पर जाने का प्लान बन सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहनों के बीच चल रही नाराजगी को दूर करने में सफल रहेंगे।
सिंह राशि
आज धन और संपत्ति के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। घर में नया वाहन आने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपके काम में पूरा साथ देंगे। पिता से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत करना फायदेमंद रहेगा। किसी काम को लेकर मन में असमंजस है तो जल्दबाजी में फैसला न लें। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशियों से भर जाएगा।
कन्या राशि
आज आपको अपने कामों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। किसी भी काम को टालने की आदत से बचें और बॉस की सलाह को गंभीरता से लें। घर में रिनोवेशन या मरम्मत का काम शुरू हो सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां भी चल सकती हैं। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी।
तुला राशि
आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के अच्छे मौके मिल सकते हैं। सरकारी कामकाज में लापरवाही न करें। धन-धान्य में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी काम को योजना बनाकर करें। दूसरों को दिखाने के चक्कर में खर्च या फैसले न करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि
आज अचानक आर्थिक लाभ होने के योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। बिजनेस में किए गए बदलाव भी फायदेमंद साबित होंगे। हालांकि, किसी बात को लेकर मां से थोड़ी अनबन हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है।
धनु राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और खुशियों से भरा रहेगा। किसी भरोसेमंद दोस्त की सलाह आपके काम आ सकती है। बिजनेस पार्टनरशिप से फायदा होने के योग हैं। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में पार्टी या किसी छोटे आयोजन से माहौल अच्छा रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। विरोधियों की बातों में आने से बचें।
मकर राशि
आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी है। अपनी कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलें। किसी सहयोगी की बात आपको परेशान कर सकती है, लेकिन अपना ध्यान काम से न हटाएं। तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। शरीर में कोई परेशानी चल रही है तो जांच जरूर करवाएं।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सकारात्मक सोच का आपको फायदा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए नया काम शुरू करने का मौका आ सकता है। आय और खर्च में संतुलन बनाए रखें। किसी सहयोगी की गलत बात को दिल पर न लें और विरोधियों के बहकावे में आने से बचें। परिवार से किए गए वादों को पूरा करने की कोशिश करें।
मीन राशि
आज काम को लेकर मन थोड़ा परेशान और उलझा हुआ रह सकता है, जिसकी वजह से काम में देरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप पर कोई गलत आरोप लगाया जा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। संतान से किए वादे पूरे करें। पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है और धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।







