राशिफल 3 जनवरी : जानिए 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, नौकरी-धन-परिवार का हाल

Madhya Bharat Desk
5 Min Read

मेष राशि (Aries)

आज रोजगार और करियर के लिहाज से दिन सकारात्मक रहेगा। मामा पक्ष से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी अड़चन पर किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बनेंगे और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लंबे समय से रुके काम निपटाने का प्रयास सफल रहेगा।

वृष राशि (Taurus)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। आय के एक से अधिक स्रोत बनने की संभावना है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। सहयोगियों को दी गई जिम्मेदारियों पर नजर रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

व्यवसाय से जुड़ा कोई पुराना लंबित निर्णय आज लिया जा सकता है। किसी अहम डील के फाइनल होने के योग हैं। संतान की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिलेगा। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। लेनदेन में सावधानी रखें और भाई का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा, लेकिन नए साल की शुरुआत में खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र से मतभेद की स्थिति बन सकती है। आसपास के लोगों को पहचानकर भरोसा करें, अजनबियों से दूरी बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo)

आज आय में बढ़ोतरी के योग हैं। यात्रा से लाभ हो सकता है। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना है। मेहनत रंग लाएगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आज राहत मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी और धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। बेवजह के विवादों से दूरी बनाए रखें।

तुला राशि (Libra)

व्यापार के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। सौंपी गई जिम्मेदारियां सही ढंग से पूरी होंगी। माता-पिता की सलाह लाभदायक रहेगी। विरोधियों की बातों में आने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वाहन में खराबी के कारण अतिरिक्त खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ प्रेम और समझ बढ़ेगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। खान-पान पर ध्यान दें। संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन उन्नति की दिशा में आगे बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और नए संपर्क बनेंगे। नए साल में कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। संपत्ति खरीदने के योग हैं, खर्च सोच-समझकर करें।

मकर राशि (Capricorn)

नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रह सकता है। पुराना लेनदेन परेशानी का कारण बन सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। वरिष्ठों से बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। नई कोशिशें सफल होंगी और पुराने मित्र से मुलाकात मन खुश करेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दूसरों के मामलों में बोलने से बचें। छात्रों में कुछ नया करने की इच्छा जागेगी और पढ़ाई में मन लगेगा। पिता से बातचीत में संयम रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces)

आज नया घर खरीदने के लिए दिन शुभ है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक मतभेद समाप्त होंगे। माता से किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है। यात्रा के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा करें। बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते समय पार्टनर की सलाह जरूर लें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment