JNM मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीटें बढ़ने पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ रायपुर ने किया आत्मीय स्वागत

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (जेएनएम), रायपुर में एमबीबीएस की सीटें 230 से बढ़ाकर 250 करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले का भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला रायपुर ने स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला रायपुर के पदाधिकारियों ने कहा कि यह फैसला छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों को अपने ही राज्य में एमबीबीएस की पढ़ाई के ज्यादा अवसर मिलेंगे। साथ ही आने वाले समय में प्रदेश को अधिक संख्या में योग्य डॉक्टर मिल सकेंगे।

पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 नई एमबीबीएस सीटों की मंजूरी मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ रायपुर ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा, जिससे छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment