महासमुंद: बाढ़ के बीच फंसे 14 मजदूरों का सफल रेस्क्यू

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

महासमुंद। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। खल्लारी क्षेत्र के जोगीदीपा गांव में पुलिया निर्माण कार्य के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने से 14 मजदूर बाढ़ के पानी में फंस गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, जोगीदीपा में पुलिया निर्माण कार्य में 10 पुरुष और 4 महिला मजदूर कार्यरत थे। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे सभी मजदूर चारों ओर से पानी से घिर गए और सुरक्षित बाहर निकलना संभव नहीं हो सका।

घटना की सूचना जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष को मिलते ही नगर सेना की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 14 मजदूरों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी मजदूर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment