रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश और प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ रायपुर जिला संयोजक डॉ. सत्येंद्र पाण्डेय ने जिले की नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।
यह घोषणा संभाग प्रभारी डॉ. अनुज खरे, सह-संभाग प्रभारी डॉ. अजय गजेंद्र और प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप की सहमति से की गई। वहीं भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर जिला संयोजक डॉ. सत्येंद्र पाण्डेय ने नई टीम का ऐलान किया।
इस मौके पर भाजपा रायपुर जिला के उपाध्यक्ष अकबर अली भी मौजूद रहे।
जिला संयोजक डॉ. सत्येंद्र पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई टीम संगठन की रीति-नीति के अनुसार काम करते हुए जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और संगठन की गतिविधियों को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।








