बलौदा बाजार में जंगल गए युवक पर भालुओं का हमला, हालत गंभीर; ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

गुरुवार सुबह मोहदा गांव के पास जंगल की ओर शौच के लिए गए 32 वर्षीय युवक सुखदेव ध्रुव पर तीन भालुओं ने एक साथ हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना परिक्षेत्र रवान अंतर्गत वन विकास निगम के अधीन क्षेत्र की है, जो पहले से ही जंगली जानवरों की सक्रियता के लिए जाना जाता है। बावजूद इसके, न तो वहां चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही वन विभाग द्वारा कोई निगरानी व्यवस्था की गई है।

वन विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीण

घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी न कोई वन अधिकारी पीड़ित से मिलने पहुंचे और न ही किसी प्रकार की सहायता प्रदान की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने मांग की है कि:

  • क्षेत्र में तत्काल चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं
  • वन्यजीवों की निगरानी के लिए नियमित गश्त हो
  • पीड़ित को मुआवजा और चिकित्सा सहायता तुरंत दी जाए

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते वन विभाग द्वारा सुरक्षा के उचित उपाय किए गए होते, तो यह हादसा टल सकता था।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment