मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: गवाहों को खरीदने के आरोप

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बीजापुर। चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में एक नया विवाद सामने आया है। आरोप है कि इस मामले के गवाहों पर बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें पैसे का लालच भी दिया जा रहा है।

इसे लेकर पत्रकार चेतन कापेवार और पवन दुर्गम ने बीजापुर एसपी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन के जरिए संपर्क कर मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के पक्ष में बयान देने के बदले एक लाख रुपये देने की पेशकश की। आरोप यह भी है कि दूसरे गवाहों और संबंधित लोगों को भी इसी तरह प्रभावित करने की कोशिश की गई।

पत्रकारों का कहना है कि गवाहों को डराने और लालच देकर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सभी गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

बता दें कि 3 जनवरी को पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव एक सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था। इस मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment