मेष:
आज का दिन उत्साह और शुभ अवसर लेकर आ सकता है। किसी धार्मिक या पारिवारिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। नौकरी या कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी की वजह से थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन आपकी समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। किसी भी काम में जल्दबाजी या लापरवाही से बचें।
वृषभ:
आज परिवार और करीबी लोगों के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी पहचान बढ़ सकती है। विरोधियों पर बढ़त मिलने के संकेत हैं। हालांकि निजी बातें किसी से साझा करने से बचें। काम का दबाव अधिक रहेगा और पुराने कर्ज या उधार को लेकर चिंता हो सकती है।
मिथुन:
आज का दिन राहत और खुशियों से भरा रहेगा। आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी को करियर में नया अवसर मिल सकता है। कोई जरूरी काम बीच में अटकने से थोड़ी चिंता रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की संभावना बन रही है।
कर्क:
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। बच्चों की पढ़ाई या भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान बातचीत से निकल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और घर से जुड़े अधूरे कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं।
सिंह:
आज नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में धैर्य रखना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े नए विचार मन में आ सकते हैं।
कन्या:
आज का दिन नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का अवसर देगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार में सामान्य उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है।
तुला:
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार में अपनी बात मनवाने की जिद रिश्तों में तनाव ला सकती है।
वृश्चिक:
जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कानूनी मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद रहेगी। पिता के साथ किसी बात पर मतभेद हो तो शांत रहकर समाधान निकालें।
धनु:
आज समाज में आपका सम्मान बढ़ सकता है। वाहन लोन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के संकेत हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। नौकरी में मनचाहा काम न मिलने से बदलाव का विचार आ सकता है।
मकर:
विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुराने आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। संतान की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें।
कुंभ:
आज लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। दूसरों के मामलों में अधिक दखल देने से बचें। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें। आर्थिक मजबूती के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।
मीन:
आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। सरकारी कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें। परिवार के साथ समय बिताने और बच्चों को खुश करने का अवसर मिलेगा।







