मुरैना में बड़ा रेल हादसा: चलती ट्रेन से कूदे यात्री, 5 लोगों से ज्यादा की मौत!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिसमें पांच से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है और कई यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने की अफवाह फैल गई। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में भारी दहशत फैल गई और कई यात्री घबराकर चलती ट्रेन से नीचे कूद गए।

इसी दौरान सामने की पटरी से गुजर रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आकर कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा हेतमपुर स्टेशन के पास हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद रेलवे और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment