मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। यह फैसला रिटर्निंग ऑफिसर ने लिया है।
बीजेपी की ओर से आरोप लगाया गया था कि मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन पत्र में तेलंगाना में दर्ज एक मामले की जानकारी छिपाई है, इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाना चाहिए। इसी आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन रद्द करने का फैसला लिया।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस मामले पर अपना पक्ष रख रहे हैं और कह रहे हैं कि इस तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है। उनका कहना है कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। सिर्फ एक नोटिस जारी हुआ है, जिसमें 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की कार्यवाही क्यों न की जाए, यह पूछा गया है। इस नोटिस का जवाब उनके वकील की तरफ से दे दिया गया है।

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने भी साफ किया है कि यह कोई आपराधिक मामला नहीं है।
मीनाक्षी नटराजन को कांग्रेस की एक भरोसेमंद और सक्रिय नेत्री माना जाता है। संगठन में उनकी भूमिका काफी अहम रही है और उन्हें कई राष्ट्रीय जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। फरवरी 2025 में उन्हें तेलंगाना के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का प्रभारी भी नियुक्त किया गया था।





