रायपुर।छत्तीसगढ़ के वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने आईएफएस अधिकारी अरूण पांडे को नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। इस संबंध में मंत्रालय से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

अब अरूण पांडे, व्ही. श्रीनिवासन राव की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मौजूदा PCCF राव 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, ऐसे में उनके उत्तराधिकारी को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी।
सूत्रों के अनुसार डीपीसी बैठक में अरूण पांडे के साथ अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नामों पर भी विचार किया गया था, लेकिन अंत में सरकार ने अरूण पांडे के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी।





