पेट्रोल को लेकर रायपुर में अफरा-तफरी: 15 से ज्यादा पंपों पर तेल खत्म

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह पेट्रोल-डीजल को लेकर अचानक हड़कंप जैसी स्थिति बन गई। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लोग सुबह से ही तेल भरवाने पहुंचने लगे। देखते ही देखते शास्त्री चौक, संतोषी नगर, मेकाहारा समेत 15 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया।

जहां थोड़ी बहुत सप्लाई बची हुई है, वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। भीड़ को संभालने के लिए कई पंपों पर लिमिट तय कर दी गई है। कार चालकों को अधिकतम 1000 रुपये और बाइक वालों को 400 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा है।

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि तेल की कोई बड़ी कमी नहीं है, लेकिन अचानक बढ़ी भीड़ और लोगों की ज्यादा खरीदारी की वजह से दिक्कत खड़ी हो गई। हालात ऐसे हैं कि दुर्ग, भिलाई और पाटन से भी लोग तेल भरवाने रायपुर पहुंच रहे हैं।

फिलहाल राहत की बात यह है कि शाम तक नए टैंकर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिससे सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment