अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

अखिलेश यादव के छोटे भाई और अर्पणा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक ने लखनऊ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आते ही यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पहले भी उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान अखिलेश यादव और अपर्णा यादव उनसे मिलने पहुंचे थे। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था।

प्रतीक यादव फिटनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते थे। लखनऊ में उनका जिम और फिटनेस का कारोबार था। सोशल मीडिया पर भी वे अपनी फिटनेस और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो को लेकर चर्चा में रहते थे। हालांकि, कुछ समय से उनकी सेहत को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी चल रही थीं।

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे। राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने राजनीति से दूरी बनाए रखी और खुद को बिजनेस और फिटनेस तक सीमित रखा। उनकी पत्नी अपर्णा यादव फिलहाल भाजपा की सक्रिय नेता हैं।

निधन की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और समर्थक अस्पताल पहुंचने लगे। फिलहाल उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। प्रतीक यादव के अचानक निधन से यूपी की राजनीति और यादव परिवार से जुड़े लोगों में गहरा दुख है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment