ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी: लक्ष्य ज्वेलर्स से करीब 1 करोड़ के गहने गायब

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। यहां स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार और रविवार की रात लगभग 12:30 बजे के आसपास हुई। चोर रात के समय दुकान में घुसे और बड़ी मात्रा में ज्वेलरी समेटकर आसानी से निकल गए। चूंकि उस समय दुकान बंद थी, इसलिए किसी को तुरंत इसकी जानकारी नहीं लगी।

सोमवार सुबह जब दुकान मालिक ने शॉप खोली तो अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गया। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और बड़ी मात्रा में ज्वेलरी गायब थी।

घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

इसके अलावा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और फिंगरप्रिंट सहित अन्य तकनीकी सबूत जुटाए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि इस वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही इस चोरी का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment