केरल में बदलती सत्ता की आहट, UDF आगे – मतगणना जारी

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

केरल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी और शुरुआती रुझानों में मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF), लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

सुबह 10 बजे तक तस्वीर काफी हद तक साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में UDF बढ़त बनाए हुए है।

अब तक की स्थिति:

  • LDF – 55 सीट आगे
  • UDF – 70 सीट आगे
  • BJP – 2 सीट आगे

रुझानों के अनुसार, इस बार केरल में सत्ता परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है। अनुमान है कि UDF गठबंधन को 78 से 90 सीटें मिल सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो राज्य में परंपरा के अनुसार फिर सत्ता परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

वीआईपी सीटों पर नजर:

  • धर्मदम सीट: पिनाराई विजयन बनाम वीपी अब्दुल रशीद (INC) बनाम के. रंजीत (BJP)
  • नेमोम सीट: राजीव चंद्रशेखर बनाम वी. शिवनकुट्टी (CPI-M) बनाम केएस सबरीनाथन (INC)

जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे तस्वीर और साफ होती जाएगी। फिलहाल सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment