बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
जिलोंवार आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिम चंपारण में 32.39%, पूर्वी चंपारण में 31.16%, शिवहर में 31.58%, सीतामढ़ी में 29.81%, मधुबनी में 28.66%, सुपौल में 31.69%, अररिया में 31.88%, किशनगंज में 34.79%, पूर्णिया में 32.94%, कटिहार में 30.83%, भागलपुर में 29.08%, बांका में 32.91%, कैमूर (भभुआ) में 31.98%, रोहतास में 29.80%, अरवल में 31.87%, जहानाबाद में 30.36%, औरंगाबाद में 32.88%, गया में 34.07%, नवादा में 29.02% और जमुई में 33.69% मतदान हुआ है।
दूसरे चरण में मतदाताओं का जोश साफ दिख रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों के लोग अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे। निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।



