CAF जवान ने खुद को मारी गोली, इलाके में हड़कंप

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां CAF कैंप में ड्यूटी कर रहे एक जवान ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान जोगेंद्र नेताम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जोगेंद्र नेताम फरसगांव क्षेत्र के उरंदाबेड़ा थाना अंतर्गत स्थित CAF कैंप में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान ही उन्होंने खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा खुद मर्च्युरी पहुंचे और मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात की। शुरुआती जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस का कहना है कि जवान ने संभवतः निजी कारणों से मानसिक तनाव में आकर यह कदम उठाया हो सकता है।

एसपी पंकज चंद्रा ने उरंदाबेड़ा थाना प्रभारी को मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment