नई दिल्ली। मई की शुरुआत आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालने वाला है, कुछ रोज़मर्रा के जनजीवन को प्रभावित करने वाला हो सकता हैं।
बात करें गैस सिलेंडर की, तो कॉमर्शियल एलपीजी के दाम में अचानक बड़ा उछाल आया है। करीब 994 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। जिसने होटल, ढाबा और कैटरिंग जैसे कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। इसका सीधा असर अब खाने की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है, यानी अब घर के बाहर खाना आपकी जेब को खाली कर सकता है।
ऑनलाइन गेमिंग वालो के लिए भी अब पहले जैसी आज़ादी नहीं रहेगी। सरकार ने नए नियम लागू किए हैं, जिनमें मनी-गेम्स पर सख्ती, रजिस्ट्रेशन जरूरी और यूजर्स के लिए टाइम लिमिट व एज लिमिट जैसे प्रावधान शामिल हैं।
तेल सेक्टर में भी हलचल देखने को मिली है। सरकार ने डीजल और एविएशन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाली ड्यूटी को कम कर दिया है। इससे तेल कंपनियों को राहत मिलेगी, लेकिन फिलहाल आम उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। UAE ने OPEC से अलग होने का फैसला लिया है, जिससे वैश्विक तेल बाजार में नई हलचल शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि इससे सप्लाई बढ़ेगी और आने वाले समय में कीमतों पर असर पड़ सकता है जिसका फायदा भारत जैसे देशों को भी मिल सकता है।



