रायपुर, 29 अप्रैल 2026: प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का लंबा इंतज़ार आज दोपहर 2:30 बजे खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
इस खास मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
रिजल्ट घोषणा के साथ ही मेधावी छात्रों के लिए बड़ा सरप्राइज़ तैयार है।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने घोषणा की कि 10वीं और 12वीं की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले टॉपर्स को प्रति कक्षा 1.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
राज्य के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा, “जिन बच्चों का रिजल्ट उनके अनुरूप न आए, वे निराश न हों। उनके सामने अभी कई मौके बाकी हैं। मेहनत जारी रखें।”
रिजल्ट कैसे चेक करें? ये लिंक्स करें क्लिक
परिणाम जारी होते ही छात्र नीचे दिए लिंक्स पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर देख सकेंगे:
• https://cg.results.nic.in
• https://cgbse.nic.in
• https://results.cg.nic.in
• https://results.digilocker.gov.in
• https://timesofindia.indiatimes.com
• www.tv9hindi.com
• https://education.indianexpress.com
• www.jagranjosh.com
• www.ndtv.in
छात्रों से अपील है कि रिजल्ट चेक करते समय आधिकारिक वेबसाइट्स का ही इस्तेमाल करें और किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें। बोर्ड परीक्षाओं ने प्रदेश के शिक्षा स्तर को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।



