दुर्ग में रजिस्ट्री गाइडलाइन पर बवाल, मंत्री ओ.पी. चौधरी का पुतला दहन

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

दुर्ग: प्रदेश में नई रजिस्ट्री गाइडलाइन जारी होने के बाद विरोध की लहर तेज होती जा रही है। मंगलवार दोपहर दुर्ग के पटेल चौक में जमीन कारोबार से जुड़े लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ में शामिल कांग्रेस नेताओं ने गाइडलाइन में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए मंत्री ओ.पी. चौधरी का पुतला जलाया।

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर चक्काजाम कर सरकार से तुरंत संशोधित गाइडलाइन वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ADM अभिषेक अग्रवाल और SDM हरबंस मेरी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश करते दिखे।

इसी बीच भीड़ में मौजूद कुछ उपद्रवियों ने अचानक पुलिस पर पानी से भरी बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी तेजी से तितर-बितर हो गए और चक्काजाम कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया।

गौरतलब है कि सरकार द्वारा हाल ही में जारी नई गाइडलाइन से कई इलाकों में रजिस्ट्री की दरें 10 गुना तक बढ़ गई हैं। जमीन के दामों में इस अप्रत्याशित वृद्धि के कारण पूरे प्रदेश में विरोध की आग भड़क उठी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment