रायपुर में नौकरी और मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी, दो अलग-अलग केस दर्ज

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

खम्हारडीह थाना पुलिस ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम लखुरी निवासी जिवधन सागर की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी योगेश साहू और दिलीप यादव ने उनके पुत्र को शराब दुकान में सुपरवाइजर/सेल्समैन की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर 4 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। लेकिन न नौकरी दिलाई और न ही रकम लौटाई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) और 336(सी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना में बलौदाबाजार जिले के ग्राम तरा निवासी चंद्रहास वर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि शैलेन्द्र रजक और नारायण रजक ने दोना-पत्तल बनाने की मशीन लगाने, कच्चा माल उपलब्ध कराने और तैयार माल खरीदने का आश्वासन देकर अधिक मुनाफे का लालच दिया। इस बहाने 19 मार्च से 12 मई 2026 के बीच 2 लाख 95 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।

पुलिस ने दोनों मामलों में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment