महासमुंद।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर परीक्षा प्रश्नपत्र विवाद, विभागीय लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
क्या है मामला?
8 जनवरी 2026 को चौथी कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक आपत्तिजनक सवाल सामने आया। सवाल में कुत्ते के नाम के विकल्पों में “राम” नाम शामिल किया गया था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने का मुद्दा उठा।
जांच में पाया गया कि प्रश्नपत्र तैयार करने और वितरण की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की थी, लेकिन इस प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही हुई।
कार्रवाई के प्रमुख कारण:
- प्रश्नपत्र तैयार करने में लापरवाही
- आपत्तिजनक सवाल से विवाद
- विभागीय निर्देशों की अनदेखी
ऑडिट में अनियमितताएं
सरकार ने इस मामले को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार भत्ता मिलेगा और मुख्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है।





