बियर एड पर हंगामा: साय सरकार में छत्तीसगढ़ बना बियर स्टेट?

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में शराब और बियर को लेकर आक्रोश फैली हुई है। आरोप है कि विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल में प्रदेश लगातार नशे की तरफ बढ़ता जा रहा है और छत्तीसगढ़ शराब का प्रदेश बनता जा रहा है। अब तो शराब और बियर की कंपनियां भी छत्तीसगढ़ को बियर का नाम से पहचान देने पर लगे हुए है।

छत्तीसगढ़ में सिंबा बियर के विज्ञापन को लेकर लोगों में आक्रोश फैली हुई है। इस विज्ञापन पर छत्तीसगढ़ के लोगों ने सख्त आपत्ति जताते हुए कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और सरकार पर भी नाराजगी जताई है।

आरोप है कि यह विज्ञापन छत्तीसगढ़ के पहचान को गलत तरीके से बता रहे है। यह प्रदेश धान का कटोरा के रूप में जाना जाता है और भिलाई स्टील प्लांट के रूप में वैश्विक स्तर पर पहचाना जाता है। छत्तीसगढ़ अपनी संस्कृति, शांति और मेहनतकश लोगों के लिए जाना जाता है, लेकिन शराब के नाम से जोड़ना बेहद ही आपत्तिजनक है।

सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी किया गया और उसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ अब भिलाई स्टील प्लांट से नहीं सिंबा बियर के नाम से जाना जाएगा जो छत्तीसगढ़ के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।

आमजनों का कहना है कि कंपनी का मालिक सार्वजनिक रूप से प्रदेशवासियों से माफी मांगे और सरकार इस विज्ञापन पर तुरंत रोक लगाए, इस तरह की विज्ञापनों पर कार्रवाई करे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment