रायपुर में विश्व होम्योपैथी दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर: 235 मरीजों को मिली जांच व दवा

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर होमियोपैथी रिसर्च एवं डेवलपमेंट एसोसिएशन, रायपुर द्वारा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मैग्नेटो मॉल, रायपुर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सकों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की, जिनमें डॉ. विजय शंकर मिश्रा, डॉ. सुशील हरिरामानी, डॉ. सत्येंद्र पांडेय, डॉ. रुद्र साहू, डॉ. संदीप भार्गव और डॉ. रोहित जैन प्रमुख रहे।

इस मौके पर एसोसिएशन द्वारा आम जनता को निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गईं। साथ ही चिकन पॉक्स, कंजक्टिवाइटिस जैसी बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रतिरोधक दवाएं भी दी गईं। शिविर में लगभग 235 मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और दवा उपलब्ध कराई गई।

एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. ऋतु पांडे और सचिव डॉ. बद्री त्रिपाठी के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की जानकारी एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष डॉ. हर्षिता मेहता ने दी।

शिविर को सफल बनाने में डॉ. शोभना तिवारी, डॉ. संध्या साहू, डॉ. स्वाति कोठारी, डॉ. अंजू सूद, डॉ. ऋतु जैन, डॉ. शिल्पा दुबे, डॉ. पद्मश्री बक्शी, डॉ. डी. पी. साहू, डॉ. सर्वजीत कौर, डॉ. आयुष बनर्जी, डॉ. अमित सिंह, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. प्रज्ञा, हर्षा और सुबोध का विशेष योगदान रहा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment