ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कोमा में? एयर स्ट्राइक में गंभीर घायल होने की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान के नए नियुक्त सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह कथित तौर पर कोमा में हैं और एक हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ब्रिटेन के टैबलॉयड अखबार द सन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई उस एयर स्ट्राइक में घायल हुए थे, जिसमें उनके पिता और ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनाई की मौत हो गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक हमले के बाद मोजतबा खामेनेई को गंभीर हालत में राजधानी तेहरान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और डॉक्टरों को उनकी जान बचाने के लिए उनका एक पैर काटना पड़ा।

सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह कोमा में हैं। हालांकि इस संबंध में ईरानी सरकार या आधिकारिक सूत्रों की ओर से अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

मध्य-पूर्व में पहले से ही बढ़ते तनाव के बीच यह खबर सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। यदि यह रिपोर्ट सही साबित होती है तो ईरान की सत्ता व्यवस्था और क्षेत्रीय राजनीति पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

फिलहाल दुनिया की नजरें ईरान की स्थिति और वहां की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment