छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 10वां दिन: 77 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर:छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन है, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। सदन में आज प्रश्नोत्तर के दौरान मंत्री रामविचार नेताम, राजेश अग्रवाल और ओपी चौधरी विभिन्न विषयों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे।

आज के कार्यसूची में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर अधिनियम, 2005 से संबंधित दस्तावेज को सदन के पटल पर रखने का भी कार्यक्रम तय है।

77 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

सदन में आज अलग-अलग मुद्दों को लेकर कुल 77 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इसके अलावा विधायक भोलाराम साहू, अनिला भेंडिया, रिकेश सेन और धरमलाल कौशिक विभिन्न याचिकाओं को सदन के सामने प्रस्तुत करेंगे।

अनुदान मांगों पर भी होगी बहस

आज विधानसभा में कई विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। इनमें मंत्री टंक राम वर्मा, गजेंद्र यादव और गुरु खुशवंत साहेब के विभागों से जुड़ी अनुदान मांगें शामिल हैं।

आधे घंटे की विशेष चर्चा

कार्यसूची के अनुसार 27 फरवरी की प्रश्नोत्तर सूची में पर्यटन मंत्री से पूछे गए एक सवाल पर सदन में आधे घंटे की विशेष चर्चा भी आयोजित की जाएगी।

3 अशासकीय संकल्प पेश होंगे

इसके साथ ही आज सदन में कुल तीन अशासकीय संकल्प भी लाए जाएंगे। ये संकल्प विधायक रिकेश सेन, लखेश्वर बघेल और पुन्नूलाल मोहले द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment