छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने एक युवक की जान ले ली। मामला तब शुरू हुआ जब युवक ने समाज को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली। इस पर एक नाबालिग युवक ने आपत्ति जताई और उसे पोस्ट हटाने की चेतावनी दी। दोनों के बीच बात बढ़ती गई और यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।
गुस्से में आकर नाबालिग ने युवक पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा और तनाव दोनों फैल गया है।
मृतक के परिजनों ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी अपील की है।

पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।







