छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर हाईकोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को नया महाधिवक्ता बना दिया है। राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी, जिसके बाद विधि विभाग ने आदेश जारी किया। पूर्व महाधिवक्ता के इस्तीफे के बाद यह पद खाली था, जिसे अब विवेक शर्मा ने संभाल लिया है।




