देश में राजभवनों में बड़ा फेरबदल: दिल्ली से लद्दाख तक नए राज्यपाल और उपराज्यपाल नियुक्त

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजभवन स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए नए राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति की है। इस प्रशासनिक फेरबदल को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जारी अधिसूचना के अनुसार विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। वहीं अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत रह चुके तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिहार में सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को राज्यपाल पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

केंद्र सरकार ने कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फेरबदल आने वाले समय में कई राज्यों की प्रशासनिक दिशा और केंद्र-राज्य संबंधों पर असर डाल सकता है। साथ ही राजभवनों की भूमिका भी पहले की तुलना में अधिक सक्रिय दिखाई दे सकती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment