रायपुर में ‘Raahē’ का भव्य आगाज़, अब शहर को मिलेगा प्रीमियम मल्टी-डिज़ाइनर फैशन डेस्टिनेशन

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

Raipur के सेंट्रल एवेन्यू रोड, चौबे कॉलोनी में 4500 वर्ग फुट में फैला ‘Raahē’ शहर के सबसे बड़े और प्रीमियम मल्टी-डिज़ाइनर फैशन स्टोर्स में से एक के रूप में भव्य लॉन्च के साथ शुरू हुआ। यह स्टोर भारत के शीर्ष लक्ज़री डिज़ाइनर्स की एक्सक्लूसिव कलेक्शन को एक ही छत के नीचे प्रस्तुत करता है, जिससे रायपुर के फैशन प्रेमियों को अब महानगरों जैसा हाई-एंड शॉपिंग अनुभव मिलेगा।

लॉन्च अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री Neha Dhupia ने विशेष उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने पर्सनल स्टाइल, फैशन की बदलती परिभाषाओं और सस्टेनेबल फैशन के महत्व पर खुलकर बातचीत की। नेहा ने ‘Raahē’ की क्यूरेशन, स्टोर एम्बियंस और डिजाइनर चयन की सराहना करते हुए कहा कि “इस तरह का प्रीमियम स्पेस किसी भी उभरते शहर के फैशन कल्चर को नई पहचान देता है।”

‘Raahē’ की सह-संस्थापक आस्था और मनाली, जो स्वयं अनुभवी फैशन क्यूरेटर्स हैं, ने बताया कि उनका उद्देश्य रायपुर में एक ऐसा फैशन डेस्टिनेशन लाना था जहाँ क्लासिक एलिगेंस और मॉडर्न ट्रेंड्स का संतुलन देखने को मिले। स्टोर में वेडिंग कलेक्शन, फेस्टिव वियर, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स, स्टेटमेंट ज्वेलरी और एक्सेसरीज़ का विशेष चयन उपलब्ध है।

स्टोर का इंटीरियर भी खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है—सॉफ्ट लाइटिंग, स्पacious ट्रायल रूम्स और पर्सनल स्टाइल कंसल्टेशन जैसी सुविधाएं ग्राहकों को एक एक्सक्लूसिव और आरामदायक अनुभव देती हैं। साथ ही, ग्राहकों के लिए अपॉइंटमेंट-आधारित प्राइवेट शॉपिंग और स्टाइलिंग सेशंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

लॉन्च इवेंट में शहर के प्रमुख उद्योगपति, सोशलाइट्स और फैशन एंथुज़ियास्ट्स की मौजूदगी ने इसे एक ग्लैमरस शाम में बदल दिया। ‘Raahē’ के आगमन के साथ रायपुर का फैशन परिदृश्य एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment