कोरबा में कांग्रेस की मशाल रैली, सचिन पायलट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

कोरबा में कांग्रेस पार्टी की ओर से मशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट विशेष रूप से शामिल हुए। यह रैली कांग्रेस के “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान का हिस्सा थी। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य जनता को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा हालात देश के लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं। पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी संघर्ष किया है और आगे भी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ेगी।

कांग्रेस का यह कदम केवल राजनीतिक विरोध तक सीमित नहीं है बल्कि यह आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का एक प्रयास भी है। पार्टी का मानना है कि यदि सरकार जनता के अधिकारों से खिलवाड़ करती है, तो कांग्रेस उसे बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाएगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस तरह की मशाल रैलियां देशभर में आयोजित करने की योजना बनाई है, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनाधिकारों की रक्षा की जा सके।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment