केंद्रीय बजट 2026 से पहले छत्तीसगढ़ बीजेपी अलर्ट, प्रदेश स्तरीय समिति गठित

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश का आम बजट पेश करेंगी। बजट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर बजट की रणनीति तैयार करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है।

इस प्रदेश स्तरीय समिति में कुल छह सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनकी कमान वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल को सौंपी गई है। उन्हें समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को भी इस महत्वपूर्ण समिति का सदस्य बनाया गया है।

भाजपा के अनुसार, समिति का प्रमुख उद्देश्य केंद्रीय बजट से जुड़े प्रस्तावों का गहन अध्ययन करना और प्रदेश की दृष्टि से उसके प्रभावों का विश्लेषण करना है। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता तक बजट से जुड़े सकारात्मक पहलुओं और सरकार की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना भी समिति की जिम्मेदारी होगी।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि यह समिति बजट के बाद प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment