छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से संभावित

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी बजट सत्र 23 फरवरी 2026 से आरंभ होकर 27 मार्च 2026 तक चलने की संभावना है। इस संबंध में गुरुवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बीच स्पीकर हाउस में अहम बैठक हुई, जिसमें सत्र की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की गई।

27 फरवरी को पेश हो सकता है वर्ष 2026-27 का बजट

सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2026-27 का राज्य बजट 27 फरवरी को विधानसभा में प्रस्तुत किया जा सकता है। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसके बाद सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

सत्र में 20 बैठकें प्रस्तावित

बजट सत्र के दौरान कुल 20 बैठकों का आयोजन प्रस्तावित है। वहीं होली पर्व को देखते हुए सत्र के बीच लगभग पांच दिनों का अवकाश दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

अधिसूचना जल्द होगी जारी

विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा वर्तमान में राज्य से बाहर हैं। उनके लौटने के बाद बजट सत्र से जुड़ी आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने की उम्मीद है।

राज्यसभा की दो सीटों पर होंगे चुनाव

सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद राज केसी और फूलीदेवी का कार्यकाल अप्रैल माह में समाप्त हो रहा है। राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संभावना है कि इन दोनों सीटों के लिए चुनाव अप्रैल में कराए जाएंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment