गोरगुंडा में गूँजा धमाका! नक्सलियों की IED साजिश में महिला डीआरजी जवान घायल

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

सुकमा ज़िले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के गोरगुंडा इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर IED ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। बुधवार को एरिया डोमिनेशन पर निकली टीम जैसे ही गोरगुंडा के पास पहुँची, अचानक ज़ोरदार धमाका हुआ।
इस विस्फोट में डीआरजी की एक महिला कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गईं।

धमाके की आवाज़ सुनकर टीम के अन्य जवान तुरंत हरकत में आए और बड़ी सावधानी के साथ घायल महिला जवान को घटना स्थल से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

घटना की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि गोरगुंडा इलाका नक्सलियों की IED गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है। इसी मार्ग पर पहले भी कई धमाके हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि यह साफ दिखाता है कि नक्सली इस रूट पर लगातार IED प्लांट कर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment