CM मोहन यादव कल छतरपुर आएंगे: ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस होटल का करेंगे उद्घाटन

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छतरपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल, 19 नवंबर को छतरपुर जिले के दौरे पर आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चंद्रनगर क्षेत्र में पन्ना रोड पर बने द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस होटल का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कलेक्टर पार्थ जायसवाल और एसपी आगम जैन ने अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने खजुराहो एयरपोर्ट, होटल के निकट बने हेलिपैड और पूरे राजगढ़ पैलेस परिसर का दौरा किया। अधिकारियों ने सुरक्षा इंतज़ामों, आगमन मार्ग और भीड़ प्रबंधन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

प्रशासन ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ शिवाया अरजरिया, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, तहसीलदार सहित होटल प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

राजगढ़ पैलेस में बने इस पाँच सितारा लक्ज़री होटल के संचालन शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन को नया बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment