भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर ABVP का आयोजन: बालाघाट में विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 22 नवम्बर को

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

150वीं जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बालाघाट (ABVP) द्वारा 22 नवम्बर को बालाघाट स्थित मुलना स्टेडियम परिसर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

यह प्रतियोगिता कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता में परिषद द्वारा आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे —

प्रथम पुरस्कार: मोबाइल फ़ोन,

द्वितीय पुरस्कार: साइकिल,

तृतीय पुरस्कार: ट्रॉली बैग।

साथ ही, सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) भी प्रदान किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है तथा परीक्षा का प्रारंभ ठीक 9:00 बजे होगा। यह परीक्षा MCQ प्रारूप (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 75 प्रश्न होंगे और 1 घंटे का समय दिया जाएगा।

जिला संयोजक आदित्य अग्रवाल ने बताया कि

“भगवान बिरसा मुंडा जी ने ब्रिटिश शासन की दमनकारी नींव को चकनाचूर करते हुए समानता और स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया था। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर परिषद विद्यार्थियों में जागरूकता और राष्ट्रभावना विकसित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित कर रही है।”

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment