दिल्ली में हुए जोरदार धमाके में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. एलएनजेपी अस्पताल में 30 से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है.
मौके से मिल रहे शुरुआती वीडियो और तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विस्फोट कितना भीषण था. राहत और बचाव कार्य जारी है, वहीं पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है.






