हिंदुत्व के नए चेहरे बनकर उभरे सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

कोलकाता, 8 मई 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। भाजपा ने 293 सीटों में से 207 जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया। सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया है। वे कल 9 मई को राजभवन में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। रूपा गांगुली उपमुख्यमंत्री बनेंगी।

सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर चमत्कारिक रहा। ममता बनर्जी के करीबी रहे सुवेंदु ने 2021 में भाजपा जॉइन की। नंदीग्राम में ममता को हराकर उन्होंने साबित किया कि हिंदू शक्ति अब राजनीतिक मंच पर उतर आई है। इस बार नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों पर भारी जीत दर्ज करते हुए वे हिंदू धर्म के ब्रांड एंबेसडर बनकर उभरे। ‘जय श्रीराम’ का नारा उनकी अगुवाई में भाजपा का सबसे बड़ा चुनावी हथियार साबित हुआ।

भाजपा की यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बंगाल में हिंदू पुनर्जागरण का प्रतीक है। टीएमसी के तुष्टिकरण, कटमनी राज और माफिया सिंडिकेट के खिलाफ जनता ने विद्रोह किया। सुवेंदु ने संगठित हिंदू शक्ति को राजनीतिक ताकत में बदल दिया। राम मंदिर निर्माण के बाद बंगाल में भी हिंदू बोध जागृत हुआ।

9 मई को राजभवन में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने बंगाल में पहली सरकार बनाई। नया एजेंडा है- हिंदू कल्याण, कानून व्यवस्था, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन। ममता बनर्जी भवानीपुर से हार गईं। टीएमसी का 10 साल का शासन समाप्त।

सुवेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना बंगाल के नए राजनीतिक युग की शुरुआत है। हिंदू एकता ने तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब दिया। कल से बंगाल में भगवा युग शुरू होगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment