करगहर में जन सुराज की दस्तक — युवाओं के जोश ने बदला चुनावी समीकरण?

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

करगहर (रोहतास)। विधानसभा क्षेत्र 209 करगहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी रितेश रंजन का स्थानीय बच्चों और युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर बच्चों ने पूजा-अर्चना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और गीत गाकर उनका अभिनंदन किया।

चुनावी माहौल के बीच यह नजारा भावनात्मक और उत्साह से भरा रहा। बच्चों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भी रितेश रंजन के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि “अब बिहार के भविष्य को दिशा देने का समय आ गया है, और जन सुराज ही असली परिवर्तन की राह दिखा सकता है।”

रितेश रंजन ने इस स्नेह और समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास और युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “जन सुराज का उद्देश्य सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि समाज में नई सोच और नई दिशा देना है।”

करगहर में हुई इस भव्य मुलाकात से यह साफ संकेत मिला कि बिहार के युवा अपने भविष्य को लेकर सजग हैं और वे परिवर्तन की राजनीति के साथ खड़े हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment