प्रदेश किसान मोर्चा राज्य आंदोलनकरियों की बैठक छसपा कार्यालय छत्तीसगढ़ी भवन में कल 12.30 बजे से

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश के राज्य आंदोलनकारियों की अहम बैठक रविवार, 9 नवम्बर 2025 को दोपहर 12:30 बजे से छसपा कार्यालय, छत्तीसगढ़ी भवन, ठा. प्यारेलाल सिंह मार्ग, हांडीपारा, रायपुर में आयोजित की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे करेंगे। इस बैठक में प्रदेशभर से आंदोलनकारी किसान, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में प्रदेश में सक्रिय अवैध उद्योगों — करणी कृपा पवार प्राइवेट लिमिटेड और नूतन आयरन एवं पवार प्राइवेट लिमिटेड — के खिलाफ ठोस प्रस्ताव पारित किया जाएगा। किसान मोर्चा ने आरोप लगाया है कि इन उद्योगों के प्रदूषण से किसानों की फसलें, खासकर धान, बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं और किसानों का जीवन संकट में है।

संगठन ने बताया कि इस संबंध में कई बार डी.एम. महासमुंद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपे गए हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से शोषक वर्ग को खुली छूट मिल गई है। किसान मोर्चा ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में क्रांति सेना के आंदोलन को समर्थन देने और आने वाले दिनों में किसानों के हक़ की लड़ाई को और तेज़ करने पर भी चर्चा की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि किसानों का धैर्य अब जवाब दे रहा है और छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के हक में निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार है।

बैठक में मुख्य रूप से अनिल दुबे सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और राज्य आंदोलनकारी शामिल रहेंगे।

अशोक कश्यप

कार्यालय सचिव, छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा

मो. 9009087379

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment