बीजापुर में नक्सल सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान पर भालू का हमला, रायपुर में भर्ती, हालत नाजुक

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात जवानों को सिर्फ नक्सलियों के खतरे से ही नहीं, बल्कि जंगल के अनदेखे जोखिमों से भी जूझना पड़ता है। बीजापुर जिले के करेगुट्टा जंगल में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान गुरुवार को एक जवान पर भालू ने अचानक हमला कर दिया।

घायल जवान की पहचान वेट्टी कन्ना के रूप में हुई है। वह अपने दल के साथ सर्चिंग पर निकले थे, तभी झाड़ियों से निकले भालू ने उन पर धावा बोल दिया। हमले में उनके पैर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। साथी जवानों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए भालू को भगाया और घायल जवान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही घायल जवान को हेलीकॉप्टर से बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रायपुर एम्स रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, वेट्टी कन्ना की हालत स्थिर लेकिन चिंताजनक बनी हुई है।

जंगल क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं जवानों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। सुरक्षा बलों ने इस इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment