मेष राशि (Aries):
आज का दिन आर्थिक समृद्धि और आत्मविश्वास में वृद्धि का है। आपको नई योजनाओं से लाभ होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता आएगी और किसी बड़ी उलझन का समाधान निकलेगा। परिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus):
आपके लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। घर में नई चीजों की खरीददारी हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको सफलता दिलाएगा। दूसरों को बिना मांगे सलाह देने से बचें।
मिथुन राशि (Gemini):
आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आंखों की समस्या परेशान कर सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। संतान की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है। कोई करीबी दोस्त खुशखबरी दे सकता है।
कर्क राशि (Cancer):
आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आय के नए स्रोत बनेंगे। किसी पुराने परिचित से मुलाकात खुशी देगी। किसी कार्य में लापरवाही ना बरतें। आवश्यकताओं की पूर्ति में ध्यान लगाएं।
सिंह राशि (Leo):
आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। पुराने विवादों से राहत मिलेगी। पिता से कुछ मतभेद संभव हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें मना लेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि (Virgo):
भाग्य आपका साथ देगा। करियर और शिक्षा में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। किसी सहयोगी की बात से मन आहत हो सकता है, पर संयम से काम लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुला राशि (Libra):
आज का दिन व्यापार के लिए शुभ रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन रिश्तों में सुधार संभव है। किसी यात्रा की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
नौकरी में बदलाव या नई अवसर की संभावना है। कोई पुरानी चीज़ वापस मिल सकती है। किसी मित्र या करीबी की असली मंशा पहचानें। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें।
धनु राशि (Sagittarius):
धन निवेश में सावधानी रखें। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता के संकेत हैं। किसी गरीब या जरूरतमंद की मदद करें।
मकर राशि (Capricorn):
नए अवसर और पहचान मिलने का दिन है। व्यापार में लाभ होगा। जल्दबाजी में निर्णय ना लें। बच्चों से सुख मिलेगा। आपकी मेहनत का उचित सम्मान होगा।
कुंभ राशि (Aquarius):
घर या संपत्ति से जुड़ा कोई शुभ कार्य हो सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले से तनाव मिल सकता है। बोलचाल में संयम बरतें और किसी बड़े निर्णय को टालें।
मीन राशि (Pisces):
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रोजगार में सुधार आएगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। पारिवारिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन बुद्धिमानी से स्थिति संभल जाएगी।







