आज का राशिफल 26 अगस्त 2025: इन 4 राशि वालों पर बरसेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

26 अगस्त 2025, मंगलवार – आज का दिन विशेष है क्योंकि चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है। हस्त नक्षत्र के संयोग में रवि योग और साध्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही हरतालिका तीज और धन-लक्ष्मी योग का संयोग बन रहा है, जिससे कुछ राशि जातकों का भाग्य चमकेगा। खासकर धनु, मकर, सिंह और वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा।

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की गणना के आधार पर तैयार किया जाता है। इसमें नौकरी, व्यापार, धन-लाभ, परिवार, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन से जुड़ी हर शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत मिलता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल 26 अगस्त 2025 –

 मेष राशि (Aries)

आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन में सावधानी बरतें। बिजनेस के नए विचारों पर तुरंत कदम न उठाएं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई स्कीम का लाभ मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: हरा

 वृषभ राशि (Taurus)

भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। राजनीति में सक्रिय लोगों को सतर्क रहना होगा। बिजनेस में नई डील फाइनल करने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद

 मिथुन राशि (Gemini)

आज निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। नौकरी में सजग रहें। विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
शुभ रंग: नीला

 कर्क राशि (Cancer)

मेहनत से किए गए काम का फल मिलेगा। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। उधार से बचें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। घर की मरम्मत या रेनोवेशन पर खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद

 सिंह राशि (Leo)

व्यापार में सफलता और रुके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से सम्मान प्राप्त होगा। विद्यार्थी मानसिक बोझ से मुक्त होंगे। लंबे समय से अटके कार्यों में प्रगति होगी।
शुभ रंग: लाल

 कन्या राशि (Virgo)

मनोकामना पूरी होने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। परोपकार के कार्यों में आगे बढ़ेंगे। परिवार की समस्याओं को बाहर साझा न करें। किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी

 तुला राशि (Libra)

रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। रुका धन मिलने की संभावना है। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें। पुरानी नौकरी से दोबारा ऑफर मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल

 वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज दिन सामान्य रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से चर्चा हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। मूल्यवान वस्तु मिलने की संभावना है। बच्चों से मांगलिक खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद

 धनु राशि (Sagittarius)

मान-सम्मान बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी

 मकर राशि (Capricorn)

खर्चों पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन संभव है। परिवार में कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संतान को लेकर चर्चा होगी।
शुभ रंग: गोल्डन

 कुंभ राशि (Aquarius)

आज उन्नति के अवसर मिलेंगे। नए संपर्कों से लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफल होंगे।
शुभ रंग: नीला

 मीन राशि (Pisces)

आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। खर्चों पर संतुलन बनाए रखें। बिजनेस से जुड़े नए फैसले लाभदायी होंगे। ननिहाल पक्ष से धन लाभ होगा। वरिष्ठों की सलाह काम आएगी।
शुभ रंग: पीला

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment