31 अक्टूबर नहीं… अब इस दिन रायपुर आएंगे मोदी! तैयारियों में जुटा प्रशासन

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार वे 31 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन अब उनका आगमन 1 नवंबर की सुबह होगा। प्रधानमंत्री सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे और शाम 8 बजे तक राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, रायपुर एयरपोर्ट से लेकर सेक्टर-24 स्थित नवीन स्पीकर हाउस तक प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और भाजपा संगठन ने 12 स्थानों पर स्वागत मंच तैयार किए हैं, जहां स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों की झलक:
स्पीकर हाउस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच प्रमुख स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनका पहला कार्यक्रम सत्य साईं अस्पताल में निर्धारित है, जबकि दूसरा कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम में होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन, नए विधानसभा भवन का लोकार्पण, और अंत में राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी राज्योत्सव के मंच से जनता को संबोधित भी करेंगे। आयोजन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

अंतिम प्रोटोकॉल की प्रतीक्षा:
हालांकि प्रधानमंत्री के रायपुर प्रवास से संबंधित अंतिम प्रोटोकॉल अभी जारी नहीं हुआ है। आधिकारिक कार्यक्रम सूची जारी होने के बाद सभी व्यवस्थाएं और समय-सारिणी को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment